चातुर्मास की तैयारी के लिए बैठक में समिति का हुआ गठन

Jun 14 2025

ग्वालियर। ग्वालियर शहर में नौ साल के बाद आचार्यश्री सुबल सागर महाराज सहित नौ संतो का इस वर्ष 2025 का होने वाले चातुर्मास के लिए तैयारियां को लेकर ग्वालियर सकल जैन समाज की साधारण सभा बैठक नई सडक़ स्थित चंपाबाग धर्मशाल में आयोजित की गई। बैठक में जुलाई में होने जा रहे सन्मति सुबल मंगल वर्षायोग 2025 की चार्तुमास समिति का गठन किया गया। बैठक में चातुर्मास को लेकर की जा रही तैयारियों की जानकारी देने के साथ किस तरह धर्म आराधना की दृष्टि से एतिहासिक बनाया जा सकता इसको लेकर विचार विर्मश किया गया। बैठक के उपरांत अहमदाबाद प्लेन क्रैश में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनिट का मौन रखकर श्रृद्धाजंलि दी।
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि चातुर्मास बैठक में चातुर्मास समिति का गठन की घोषणा बालचंद्र जैन ने की। 
समिति में  अजीत कुमार जैन शास्त्री, डॉ वीरेंद्र कुमार गंगवाल, बालचंद्र जैन, प्रमोट टोंग्या, निर्मल पाटनी, कमलेश जैन महेंद्र जैन बंटी, विनय कासलीवाल, प्रवीण गंगवाल, मुकेश पहाडिय़ा, पंकज जैन लाला, वीरेंद्र जैन बाबा, वीरेंद्र निगौतियां, मंजू पाटनी, वीणा जैन, सुलेखा जैन, लिल्ली जैन आदि को नियुक्त किया। बैठक में ग्वालियर शहर के सुश्रावकों के साथ विभिन्न मंदिर समिति, संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर उपयोगी सुझाव प्रदान किए।
प्लेन क्रैश के मृतकों ओर मुख्यमंत्री जी को दी श्रद्धांजलि
सकल जैन समाज की बैठक में जैन समाज के समाजजनों ने अहमदाबाद प्लेन क्रैश में मृतकों ओर गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी जैन की दुघटना होने पर आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रध्दांजली समर्पित की गई।