सराफा कारोबारी से लूट के दो संदेही पकड़े, रैकी कर की थी 9 लाख की लूट
Jun 14 2025
ग्वालियर। घाटीगांव में पांच दिन पहले एक लूट की वारदात हुई थी। बाइक सवार तीन बदमाशों ने सराफा व्यापारी को कट्टा अड़ाकर और गोली चलाकर उससे जेवरात, नकद और लैपटॉप से भरा बैग लूट लिया था। इस बैग में करीब 9 लाख रुपए का माल था। अब पुलिस ने इस मामले में मुरैना के जौरा इलाके से दो बदमाशों को पकड़ा है। उनसे पूछताछ में लूट की पुष्टि हो चुकी है, लेकिन तीसरा आरोपी अब भी फरार है। लूटा गया सामान भी बरामद नहीं हुआ है।
घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी में तीनों बदमाश कैद हुए थे। फुटेज में दिखे चेहरों और हुलिए के आधार पर पुलिस ने मुरैना जिले के जौरा इलाके के दो बदमाशों की पहचान की। इसके बाद गत रात ग्वालियर पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। प्रारंभिक पूछताछ में बदमाशों ने घाटीगांव की लूट में शामिल होने की बात कबूली है। पुलिस को संदेह है कि ये दोनों कुछ समय पहले मोहना में हुई महिला की चेन लूट में भी शामिल रहे हैं। उस मामले में भी पूछताछ की जा रही है।
बतादें कि सराफा व्यापारी वीरेंद्र जैन ग्वालियर शहर के सिकंदर कंपू क्षेत्र स्थित सैनिक कॉलोनी में रहते हैं। उनकी घाटीगांव ब्लॉक के बाजार में महावीर ज्वेलर्स नाम से दुकान है। 9 जून की शाम वह रोज की तरह दुकान बंद कर घर लौटने की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने करीब 60 ग्राम सोना, दो किलो चांदी, 50 हजार रुपए नकद और लैपटॉप एक बैग में रखा। तभी पल्सर बाइक पर सवार तीन बदमाश वहां पहुंचे। एक बदमाश ने जमीन पर गोली चलाई जिससे व्यापारी घबरा गया। फिर दूसरे बदमाश ने कट्टा अड़ाकर व्यापारी से बैग छीन लिया और तीनों बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।
घाटीगांव थाना पुलिस का कहना है कि लूट में शामिल दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है और लूटा गया सामान भी बरामद नहीं हुआ है। जैसे ही पूछताछ और साक्ष्य पूरे होंगे, पुलिस इस मामले का खुलासा करेगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









