समर कैंप में बच्चों ने एक-दूसरे से परिचय कर नए दोस्त बनाएं

Jun 14 2025

ग्वालियर। केंद्रीय पुस्तकालय में चल रहे समर कैंप में बच्चों ने आइस ब्रेक गतिविधि में एक-दूसरे से परिचय कर नए दोस्त बनाएं। साथ ही हमारी पहचान, हमारा परिवार में अपने परिवार और अपनी पहचान के बारे में बात की। जिससे बच्चों ने परिवार का महत्व समझा। साथ ही शैक्षिक गतिविधि में बच्चों ने विलोम शब्द की पहचान कर सही तरीके से प्रयोग करना सीखा, अंग्रेजी शब्द सुनकर एक्शन किया और नए अंग्रेजी के शब्द सीखे। 
इस अवसर पर पुस्तकालय प्रबंधक विवेक कुमार सोनी, क्षेत्रीय ग्रंथपाल राकेश कुमार शर्मा, पूजा साहू, अनीता ओडिय़ा, अनिल प्रताप सिंह, आकाश पाल, शिवम शर्मा, लक्ष्मी यादव, कमल चामडिय़ा उपस्थित रहे।