पारा 44 डिग्री पहुंचा,उमस से लोग बेहाल

Jun 14 2025

ग्वालियर। पिछले एक सप्ताह से मौसम में तेज गर्मी और उमस बनी हुई है, जिसके चलते लोग गर्मी के कारण बेहाल हो रहे हैं। शनिवार को भी पारा 44 डिग्री तक पहुंच गया था।
शनिवार सुबह 9 बजे से तापमान तेजी से बढऩा शुरू हो गया था। दोपहर में धूप के कारण अधिकतम तापमान 42 डिग्री पर पहुंच गया था। तापमान बढऩे के कारण दिन में झुलसती हुई तेज गर्मी महसूस हुई। गर्मी के कारण दिन में अधिकांश लोग घरों और प्रतिष्ठानों के अंदर ही रहे, जिससे बाजारों में सूनापन नजर आया। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अब दो से तीन दिन और मौसम इसी प्रकार का बना रहने की संभावना है उसके बाद बारिश होने की संभावना बन रही है।