प्लेन क्रैश में हॉस्टल रह रहे छात्र की मौत, ग्वालियर में हुआ अंतिम संस्कार

Jun 14 2025

ग्वालियर। अहमदाबाद प्लेन क्रैश में ग्वालियर के एमबीबीएस स्टूडेंट आर्यन राजपूत की मौत हो गई। वह मेडिकल कॉलेज की हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। इसी हॉस्टल की छत पर विमान क्रैश हुआ है। 
गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को हुए प्लेन क्रैश की घटना में ग्वालियर के भी एक परिवार ने अपना बेटा खोया है। ग्वालियर के जिगसोली गांव के आर्यन राजपूत की इस हादसे में दर्दनाक मौत हुई है। जिस मेडिकल हॉस्टल पर प्लेन क्रैश होकर गिरा था आर्यन उसी में रहता था और एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा था। उसे दौरान आर्यन हॉस्टल की मैस में खाना खा रहा था तभी उसकी इस दर्दनाक हादसे में मौत हो गई थी।
भाई और पिता आर्यन की मौत की सूचना के बाद अहमदाबाद के लिए रवाना हो चुके थे, जबकि घर में मां और बहन उसकी मौत से अनजान अभी भी भगवान से उसकी खैरियत की प्रार्थना कर रही थी। साथ ही जिगसोली गांव में हर तरफ सन्नाटा पसरा हुआ था। गत रात ग्वालियर के जिगसोली गांव में आर्यन का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।