छत पर पढ़ाई कर रही छात्रा पर बिजली गिरने से मौत

Jun 14 2025

ग्वालियर। डबरा के पिछोर थाना क्षेत्र के पहाड़ी गांव में गत देर शाम को आसमानी बिजली गिरने से एक 15 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। राम अवतार सिंह परिहार की बेटी विकेश परिहार अपने घर की छत पर बैठकर पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हुआ और तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ बिजली विकेश पर जा गिरी। घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजन तुरंत उसे डबरा सिविल अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पिछोर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएम हाउस में रखवाया दिया था। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम किया गया।