अहमदाबाद दुर्घटना के मृतकों को सकल ब्राह्मण महासमिति ने पौधारोपण कर दी श्रद्धांजलि

Jun 14 2025

ग्वालियर। सकल ब्राह्मण महासमिति ग्वालियर द्वारा सायं काल 6 बजे प्रधान कार्यालय ऊंट पुल जिंसी नाले लश्कर पर अहमदाबाद में हवाई जहाज दुर्घटना को लेकर मृतकों की आत्मा शांति के लिए पौधारोपण कर श्रद्धांजलि सभा में मौन रखकर सामूहिक श्रद्धांजलि दी।
श्रद्धांजलि देने वालों में डा. जयवीर भारद्वाज, डा. मुन्ना लाल शर्मा, महंत दीपक शर्मा, योगेश मिश्रा, रामकौशल शर्मा, भूदेव गौतम, आचार्य शम्भू दयाल शुक्ला, अलका मिश्रा, रानी गोस्वामी, रेनू शर्मा आदि उपस्थित थे।