भाविप सहयोग शाखा द्वारा नम आंखों से दी श्रंद्धाजलि

Jun 14 2025

ग्वालियर। 12 जून 2025 को अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट एक दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई। इस भयावह दुर्घटना में अनेक निर्दोष यात्रियों की असमय मृत्यु ने देश और पूरी दुनिया को स्तब्ध कर दिया है। 
इस भयानक वीभत्स हादसे पर भारत विकास परिषद सहयोग शाखा द्वारा शाम 7 बजे विवेकानंद चौराहे पर (चेतक पुरी के पास) सभी दिवंगत आत्माओं को शाखा सदस्यों के साथ मिलकर शाखा सहयोग द्वारा श्रंद्धाजलि केंडिल जलाकर एवं दो मिनट का मोन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की, कि दिवगंत आत्मा को ईश्वर उन्हें शांति प्रदान करें और शोकग्रस्त परिजनों को यह असीम दुख सहन करने की शक्ति दें।
क्षेत्रीय आडिटर अरविंद गौड़ ने कहा कि शाखा सहयोग द्वारा एक अच्छी पहल है निश्चित रूप से इस प्रकार की घटनाओं पर हमे हमेशा देश के साथ खड़ा रहना चाहिए।
इस श्रंद्धाजलि में भारत विकास परिषद के ओमप्रकाश गुप्ता, राजकुमार गर्ग, ओमप्रकाश अग्रवाल, रवि गर्ग, अशोक गर्ग, नंदकिशोर अग्रवाल, संतोष गर्ग, केएल मंगल, रामनाथ अग्रवाल एवं आमजन उपस्थित रहे।