गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन करेगा रीडर्स अड्डा का शुभारंभ 15 को

Jun 13 2025

ग्वालियर। युवाओं के सर्वांगीण विकास और बौद्धिक जागरूकता के उद्देश्य से गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन एक अनूठी पहल रीडर्स अड्डा की शुरुआत करने जा रहा है। यह कार्यक्रम 15 जून रविवार को सिटी सेंटर स्थित ग्रैब स्पेस कोवर्किंग में शाम 4:30 बजे से होगा। 
रीडर्स अड्डा का उद्देश्य युवाओं में पढऩे की आदत को पुनर्जीवित करना, सामूहिक चिंतन को प्रोत्साहित करना और विचारों के आदान-प्रदान के लिए एक सकारात्मक मंच प्रदान करना है। इसमें हर माह चयनित पुस्तकों की समीक्षा एवं ग्रुप डिस्कशन किया जाएगा। इस बार पुस्तक समीक्षक के रूप में अंशिका शर्मा का कॅरियर में सफलता के 21 मंत्र, पं.अंकित शर्मा का मेरी नजर से सुंदरकांड, के साथ ही खुशी मित्तल द्वारा रिच डैड, पुअर डैड पुस्तक की समीक्षा की जाएगी।