संगीत विवि में नए कुलसचिव ने पदभार संभाला
Jun 13 2025
ग्वालियर। राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय के नए कुलसचिव अरुण सिंह चौहान ने अपना पदभार ग्रहण किया। उन्हें प्रभारी कुलसचिव डॉ. आशुतोष खरे ने पदभार सौंपा।
पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा विश्वविद्यालय का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है। विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े इसके लिए सभी सिस्टम को ऑनलाइन करने पर फोकस करेंगे। साथ ही यूनिवर्सिटी की वेबसाइट को अपडेट किया जाएगा। विद्यार्थियों के लिए हेल्प लाइन नंबर भी उसी वेबसाइट पर दिया जाएगा। उन्होंने कहा इसके अलावा वित्तीय स्थिति को बेहतर बनाने, प्रशासनिक दक्षता को बेहतर करने सहित कॉलेजों संबंधी चुनौतियों का हल कोऑर्डिनेशन के साथ करेंगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









