विकसित भारत के लिए समर्पित मोदी सरकार- कैलाश विजयवर्गीय
Jun 13 2025
ग्वालियर। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा सुशासन गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा ग्वालियर महानगर द्वारा विक्टोरिया मार्केट महाराज बाड़ा पर प्रधानमंत्री की उपलब्धियों पर एक प्रदर्शनी का उदघाटन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने द्वीप प्रज्जलन कर किया।
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि प्रधानमंत्री के सेवा सुशासन गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मोदी सरकार ने सेवा को संकल्प बनाया, सुशासन को संस्कृति और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि पूरे देश के लोगों को गर्व है कि मोदी जी के नेतृत्व में देश ने आर्थिक प्रगति, सांस्कृतिक प्रगति और सामाजिक प्रगति करते हुए हर क्षेत्र में भारत आज विश्व में एक ताकतवर देश बनता जा रहा है ।
इस अवसर पर भाजपा के अभय चौधरी, सभापति मनोज तोमर, जयसिंह कुशवाह, आशीष प्रताप सिंह राठौड़, प्रदेश भाजपा सह मीडिया प्रभारी जवाहर प्रजापति, विनय जैन, विनोद शर्मा, उदय अग्रवाल, सुमन शर्मा, रविन्द्र सिंह राजपूत, अशोक शर्मा, राजेश दुबे, शैली शर्मा, राकेश माहौर, राजू सेंगर, व्यंजना मिश्रा, अंजलि रायजादा, बिरजू शिवहरे, सतपाल सिंह जादौन, अमर कुटे, गौरव वाजपेई, धारासिंह सेंगर, हेमंत चौपड़ा, डालचंद वर्मा, भारत शाक्य आदि उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









