कोई कचरा डालता है तो उसके खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई करें: कलेक्टर
Jun 12 2025
ग्वालियर। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान एवं निगमायुक्त संघ प्रिय ने दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान छत्री मंडी स्थित सब्जी मंडी का नवीन प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही मेहराब की तलैया का कार्य तेज गति से करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान एवं निगमायुक्त संघ प्रिय ने छत्री मंडी मैदान के पीछे जहां कचरा डलता है उस स्थान का निरीक्षण किया, निगम द्वारा स्थल की सफाई कर दी गई थी। कलेक्टर श्रीमती चौहान ने निर्देश दिए कि यहां निरंतर सफाई रखी जाए तथा जो कचरा डालता है उसके खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की जाए। छत्री मंडी स्थित लेडीज पार्क का निरीक्षण किया तथा पार्क में नियमित रूप से साफ सफाई करने एवं व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
जिस पर निगमायुक्त संघ प्रिय ने बताया कि उक्त पार्क के मेंटेनेंस के लिए टेंडर किया गया है। इसके साथ ही छत्री मंडी मैदान स्थित सब्जी मंडी का निरीक्षण कर मंडी को व्यवस्थित रूप से तैयार करने एवं मंडी के आधुनिकीकरण का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इसके साथ ही ओपन जिम एवं अच्युतानंद व्यायाम शाला का भी निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
इसके पश्चात अधिकारियों द्वारा गोल पहाडिय़ा स्थित होकर जोन का निरीक्षण किया तथा रोड पर लगने वाले ठेलों को हॉकर्स जोन में शिफ्ट करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
कलेक्टर रुचिका चौहान और निगमायुक्त संघ प्रिय कायाकल्प योजना के तहत मेहराब की तलैया में हो रहे जीर्णोद्धार तथा सफाई का काम देखने पहुंचे। वहां बहुत धीमी गति से काम किया जा रहा था। यह स्थिति देखकर कलेक्टर ने कहा कि जिस तरह से काम हो रहा है उससे तो नहीं लगता कि बरसात आने से पहले कुछ हो पाएगा। जिम्मेदार अधिकारियों को फटकार लगा दी और निर्देश दिए कि अगले कुछ दिनों में मेहराब की तलैया का काम पूरा हो जाना चाहिए, नहीं हुआ तो फिर कार्रवाई के लिए तैयार रहें। गोल पहाडिय़ा क्षेत्र में लगने वाले ठेलों को लेकर निर्देश दिए कि हॉकर्स जोन में पहुंचाए जाएं।
निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त मुनीष सिंह सिकरवार सहित नगर निगम एवं स्मार्ट सिटी के अधिकारी उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









