वोकल फॉर लोकल के लिए महिलाओं की मार्केट बनेगी: कैट

Jun 12 2025

ग्वालियर। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) वूमन विंग ग्वालियर ने गुरूवार को मप्र के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से एयरपोर्ट पर मुलाकात कर ग्वालियर में वोकल फॉर लोकल के लिए महिला उद्यमियों को एक स्पेशल मार्केट बनाये जाने का आग्रह किया है। 
प्रोजेक्ट संयोजक सीए निधि अग्रवाल ने बताया कि नगरीय प्रशासन मंत्री को कैट के कार्यक्रम में ग्वालियर आने का आमंत्रण भी दिया और जुलाई माह में कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) का जो कार्यक्रम ग्वालियर में होगा उसमें मुख्य अतिथि के रूप में उन्होंने आने की सहमति प्रदान की है। कैट के प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात के अवसर पर निगमायुक्त संघप्रिय उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि सोमवार को नगर निगम कार्यालय में कैट के साथ बैठक करेंगे और प्रोजेक्ट पर चर्चा होगी। 
कैट के राष्ट्रीय संगठन मंत्री भूपेन्द्र जैन ने बताया कि कंपू, हनुमान टॉकीज के निकट नगर निगम ने महिलाओं के लिए हॉकर जोन बनाया था, जो कि उपयोग में नहीं आ रहा है। हमने माननीय मंत्री जी को प्रस्ताव दिया कि इस हॉकर जोन में दुकानें बनाकर केवल महिलाओं को आवंटित करें और वहां स्वदेशी उत्पादों का विक्रय किया जाये। ताकि प्रधानमंत्री जी की भावना के अनुरूप वोकल फॉर लोकल को प्रोत्साहन मिल सके।
इस अवसर पर डॉ. गरिमा वैश्य, सुभांगी चतुर्वेदी, मीनाक्षी गोयल, साधना शांडिल्य, कविता जैन, रीना गांधी, बबीता डाबर, राखी गुप्ता, ज्योति गोले, निरुपमा मालपानी रवि गुप्ता, दिलीप पंजवानी, दीपक पमनानी, विवेक जैन, मुकेश जैन, मुकेश अग्रवाल, डॉ. सौरभ खंडेलवाल आदि उपस्थित रहे।