अंबेडकर की प्रतिमा की तारीख तय करे हाईकोर्ट और प्रशासन:गोविंद सिंह

Jun 12 2025

ग्वालियर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ने मांग की है कि डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा हाईकोर्ट परिसर में लगनी है। इसके लिए हाईकोर्ट और प्रशासन जल्द से जल्द तारीख तय करे। वह गुरुवार को पत्रकारो से चर्चा करते हुए कही। 
पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि न्यायालय की अनुमति और विधि सम्मत कार्रवाई से ही परिसर में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा लगाई जानी थी लेकिन एक राजनैतिक दल के दबाव में आकर कुछ लोगों ने प्रतिमा लगाने का विरोध किया। मूर्ति स्थापना के दिन आरएसएस समर्थक लोगों ने मूर्ति लगाए जाने का विरोध किया और प्रशासन द्वारा मूर्ति को हटा दिया गया। 
यह समस्त देशवासियों की भावना का अपमान है। जो लोग इस एतिहासिक कार्य में बाधा बन रही है वे संविधान और सामाजिक समरसता के दुश्मन हैं। ऐसे तत्वों को अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस पार्टी की मांग है कि जल्द से जल्द डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा लगाई जाए और असमाजिक तत्वों के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जाए। 
पत्रकार वार्ता में कांग्रेस के शहर अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा, प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा, राज्यसभा सदस्य अशोक सिंह, विधायक डॉ. सतीश सिकरवार, विधायक साहिब सिंह गुर्जर, पूर्व विधायक एवं नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह, पूर्व विधायक लाखन सिंह, भी मौजूद थे।