ब्राह्मण परिचय सम्मेलन के दो पंजीयन केंद्रों का हुआ शुभारंभ

Jun 12 2025

ग्वालियर। सकल ब्राह्मण महासमिति ग्वालियर की ओर से छह जुलाई को चैंबर आफ कामर्स में 15वां परिचय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मंगली, विदुर, विधवा, दिव्यांग, तलाकशुदा विवाह योग्य लडक़े, लड़कियों का परिचय होगा। साथ ही 201 ब्राह्मण बुजुर्गों का सम्मान किया जाएगा। इस उपलक्ष्य में दो पंजीयन केंद्र का शुभारंभ किया गया।