विधायक डॉ. सिकरवार ने कबीर पंथियों का किया सम्मान

Jun 12 2025

ग्वालियर। महान संत कबीर दास की 648वीं जयंती कबीर पार्क नदी पार टाल मुरार एवं कबीर आश्रम भगवान कॉलोनी गल्ला कोठार भीमनगर में क्षेत्रीय विधायक डॉ. सतीश सिकरवार के नेतृत्व में धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान विधायक डॉ. सिकरवार ने संत कबीर दास की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया और तीनों आश्रमों में दो सौ एक (201) कबीर पंथियों का शॉल, श्रीफल भेंटकर एवं पुष्पहार पहनाकर सम्मानित किया।
इस मौके पर विधायक डॉ. सिकरवार ने कहा कि महान संत कबीर दास जी समाज सुधारक थे। उनके दौहे समाज को अच्छे कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। संत कबीर दास जी अंधविश्वास, व्यक्ति पूजा, पाखण्ड और ढोंग के विरोधी थे। उन्होंने भारतीय समाज में जाति और धर्मो के बंधनों को गिराने का काम किया। वह भोजपुरी साहित्य के भक्तिकाल के निगुण शाखा के ज्ञानमार्गी उपशाखा के महानतम कवि थे। संत जी की रचनाओं ने उत्तर और मध्यभारत के भक्ति आंदोलन को गहरे स्तर तक प्रभावित किया। उन्होंने कहा कि आज उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समाज को सकारात्मकता के रास्ते पर ले जाया जा सकता है।
पुष्पांजलि एवं माल्यापर्ण अर्पित करने वालों में विधायक डॉ. सतीश सिकरवार, रामअवतार जाटव, एमआईसी सदस्य अवधेश कौरव, विनोद जैन, देवेन्द्र चौहान, महादेव अपोरिया, पार्षद केदार बरहादिया, प्रमोद खरे, अंकित कठठ्ल, सुरेन्द्र साहू, जसवंत शेजवार, सुधीर मण्डेलिया, मोनू रजक, हरेन्द्र वर्मा आदि शामिल रहे।