संत आशाराम बापू आश्रम ग्वालियर में आयोजित विद्यार्थी शिविर में सैकड़ों छात्र हुए लाभान्वित

Jun 12 2025

ग्वालियर। संत आशाराम बापू आश्रम में विद्यार्थी उज्ज्वल भविष्य निर्माण शिविर का आयोजन बाल संस्कार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा किया गया। जिसमें विभिन्न स्कूलों एवं साधकभाइयों के बच्चों ने शामिल होकर लाभ प्राप्त किया। शिविर में समाज में स्वस्थ एवं सम्मानित जीवन जीने की महत्वपूर्ण कुंजियां, याददाश्त कैसे बढ़े, अनुशासित और संयमित विद्यार्थी जीवन की दिनचर्या, गुरुकुल पद्धति व सनातन महिमा से परिचय, व्यकित्व निर्माण, प्राणायम योगासन द्वारा शारीरिक मानसिक स्वास्थ्य कैसे मजबूत बनें सारी विधाएं सिखाई गई।
मीडिया प्रभारी बलबीर सिंह परमार ने बताया कि सैकड़ों की संख्या में शामिल बच्चे शिविर में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर खुशी से गदगद हो उठे। समापन पर युवा सेवा संघ द्वारा बच्चों को नि:शुल्क नोट्सबुक रजिस्टर भेंट स्वरूप वितरण किए गए। 
शिविर में संचालक अर्जुन भाई, विजय भाई, पंकज भाई, पुष्पेंद्र भाई, विकास भाई, श्रीमती गीता भार्गव, सावित्री मिश्रा, गीता रावल, आशा शर्मा, ज्योति, पूजा चितोरिया, सुनीता शर्मा, अंजू नागपाल, सलोनी रामानी, ऊषा, वर्षा और विमलेश इत्यादि रहे।