अम्बेडकर पार्क पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात पार्क पर ताला

Jun 11 2025

ग्वालियर। अम्बेडकर मूर्ति का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। बुधवार को भीम आर्मी नेता चंद्रशेखर के ग्वालियर आने की सूचना पर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया। बुधवार सुबह से फूलबाग स्थित अम्बेडकर पार्क पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया तथा अम्बेडकर पार्क पर ताला जड़ दिया। 
सूचना मिली थी कि भीम आर्मी नेता चंद्रशेखर अम्बेडकर पार्क में प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे और इसके बाद वकीलों से मुलाकात करेंगे। इस सूचना के बाद पुलिस प्रशासन ने एहितियातन अम्बेडकर पार्क परिसर में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया और किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल पूरी तरह से मुस्तैद रहा। उधर भीम आर्मी नेता चंद्रशेखर के आगमन को लेकर निरावली पर बड़ी संख्या में भीम आर्मी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी पहुंचे।