अपराजिता कार्यक्रम के तहत छात्राओं को सिखाए जा रहे हैं आत्मरक्षा के गुर
Jun 11 2025
ग्वालियर। जिले में महाविद्यालयीन एवं हायर सेकेण्ड्री स्कूल की छात्राओं को अपराजिता कार्यक्रम के तहत आत्मरक्षा के लिये प्रशिक्षित किया जा रहा है। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान की पहल पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस क्रम में शासकीय झलकारी बाई महाविद्यालय में द्वितीय चरण के तहत पाँच दिवसीय प्रशिक्षण जारी है।
अपराजिता प्रशिक्षण के दौरान खेल एवं युवा कल्याण विभाग के मास्टर ट्रेनर्स द्वारा छात्राओं को आत्मरक्षा के विभिन्न प्रकार के तरीके सिखाए गए। साथ ही लाइव डेमोस्ट्रेशन के जरिए भी आत्मरक्षा के गुर समझाए। खेल विभाग की मास्टर ट्रेनर्स सुश्री माया परमार द्वारा छात्राओं को आत्मरक्षा के लिये प्रशिक्षित किया गया।
सहायक संचालक राहुल पाठक ने बताया कि अपराजिता कार्यक्रम के तहत जिले के विभिन्न महाविद्यालयों में छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। गत 6 जून को कमलाराजा कन्या महाविद्यालय में यह प्रशिक्षण दिया गया था। इसके अलावा विजयाराजे सिंधिया कन्या महाविद्यालय, शासकीय गजराराजा कन्या उमावि, शासकीय कन्या उमावि ठाठीपुर, सांदीपनि स्कूल (सीएम राइज) किलागेट, महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उमावि मुरार एवं शासकीय कन्या उमावि शिंदे की छावनी में भी यह प्रशिक्षण दिया जायेगा।
इस अवसर परराहुल पाठक, डॉ. अंशु रानी, कंचन शाक्य, एनसीसी के अधिकारी एवं महाविद्यालय के प्राध्यापक मौजूद थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









