मोदी सरकार के 11 वर्ष संकल्प से सिद्धी अभियान को लेकर मंडल बैठकें हुई

Jun 11 2025

ग्वालियर। मोदी सरकार के 11 वर्ष सफलतम पूर्ण होने के अवसर पर संकल्प से सिद्धि अभियान अंतर्गत ग्वालियर महानगर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों को लेकर ग्वालियर महानगर के मंडलों में बैठकें आयोजित की गई। 
भाजपा की मंडल की महत्वपूर्ण बैठकों में आगामी कार्यक्रमों को लेकर इस अभियान को व्यापक और प्रभावी बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी तय की है। भाजपा का लक्ष्य है कि जनता तक सरकार के कार्यों की सीधी जानकारी पहुंचे। 
भाजपा ग्वालियर महानगर में आयोजित मंडल बैठकों में पूर्व जिला अध्यक्ष अभय चौधरी, विनय जैन, धर्मेंद्र राणा, विनोद शर्मा, विवेक जोशी, धारा सिंह सेंगर, राजू सेंगर, आकाश श्रीवास्तव ने दिया।