ग्वालियर-मुरैना सीमा पर रोका भीम आर्मी का काफिला,
Jun 11 2025
ग्वालियर। डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा की हाईकोर्ट में स्थापना को लेकर ग्वालियर में विवाद गहराता जा रहा है। इसी मुद्दे को लेकर बुधवार को फूलबाग मैदान में भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने महापंचायत बुलाई थी, लेकिन पुलिस ने संस्था के सदस्यों को ग्वालियर-मुरैना बॉर्डर स्थित निरावली पॉइंट पर रोक दिया। यहां महापंचायत हुई, जिसमें पुलिस की रोक-टोक के बाद भी दोपहर 2:30 बजे तक 3 हजार से अधिक सदस्य पहुंच गए।
महापंचायत के मंच से भीम आर्मी भारत एकता मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह समेत कई नेताओं ने घोषणा की कि चाहे जो हो, अंबेडकर की मूर्ति ग्वालियर हाईकोर्ट परिसर में ही स्थापित की जाएगी। नेताओं ने कहा कि बाबा साहब ने संविधान बनाया जो सभी नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करता है, ऐसे में उनकी प्रतिमा का विरोध करने वालों को यह समझना होगा। यदि शांतिपूर्वक बात नहीं मानी गई, तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
महापंचायत में अन्य शहरों से शामिल होने आ रहे कार्यकर्ताओं को भी रोका गया। दिल्ली और आगरा की ओर से आ रहे वाहनों को धौलपुर और मुरैना में ही रोक लिया गया ताकि कोई बड़ा जनसमूह ग्वालियर शहर में प्रवेश न कर सके।
घटनाक्रम को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी। ग्वालियर शहर से मुरैना बॉर्डर तक 1000 पुलिस जवान और अफसरों को तैनात किया था। संवेदनशील क्षेत्रों में वरिष्ठ अधिकारी लगातार गश्त करते रहे। आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए एम्बुलेंस भी तैनात की गई थी।
हाईकोर्ट में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा स्थापना को लेकर उपजे विवाद में हर दिन के साथ कोई ना कोई संगठन ग्वालियर में प्रदर्शन कर रहा है। इससे पहले जय भीम संगठन ने भी प्रदर्शन किया था।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









