भाविप की नगर समन्वय की बैठक संपन्न

Jun 11 2025

ग्वालियर। भारत विकास परिषद द्वारा ग्वालियर के संघ कार्यालय विवेकानन्द सभागार नई सडक़ पर नगर समन्वय की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें नगर समन्वय अध्यक्ष अर्चना मिश्रा, नगर सह समन्वय अध्यक्ष राजकुमार गर्ग द्वारा समन्वय बैठक क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव अनूप अग्रवाल की अध्यक्षता में विशिष्ट अतिथि संगठन मंत्री अशोक शर्मा के साथ मिलकर समन्वय के अंतर्गत किए जाने वाले वर्ष भर के कार्यों पर चर्चा हुई। 
मध्य भारत उत्तर प्रांत के प्रांतीय मीडिया प्रभारी अशोक गर्ग ने बताया कि इस विशेष चर्चा में सात शाखाओं के अध्यक्ष सचिव और कोषाध्यक उपस्थित रहे। इसमें लगभग उपस्थिति 30 सदस्यों से उपरोक्त विषयों पर गंभीरता से चर्चा की गई सभी ने अपने अपने विचार व्यक्त किए।
नगर समन्वय के अंतर्गत सर्वप्रथम 21 जून को योग दिवस मनाने के साथ ही जुलाई माह में पर्यावरण संरक्षण के लिए आम पीपल नीम, बरगद ऑक्सीजन युक्त लगभग 700 पौधे 8 से 10 फीट बड़े लगाने के साथ ही अक्टूबर महा में बड़े स्तर पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन पर सहमति बनी। 
सभी शाखाओं की एक कार्यशाला जुलाई में करने पर साथ ही  भाविप मध्य भारत उत्तर प्रांत द्वारा निर्धन बच्चियों का जिसमें कम से 21 बच्चियों का सामूहिक विवाह बसंत पंचमी या अन्य माह में करने पर विचार विमर्श किया एवं 12 जनवरी 2026 को विवेकानंद जयंती पर एक महानाट्य का मंचन किए जाने पर चर्चा हुई। उक्त सभी विषयों पर अनूप अग्रवाल ने कहा कि उक्त सभी कार्य नगर समन्वय के अंतर्गत करना एक अच्छी पहल है है जिससे सभी का सहयोग ओर सहभागिता मिलेगी।
बैठक में अशोक, अनिल शर्मा, मनीषा श्रीवास्तव, विमी सचदेवा, आनंद अग्रवाल रंग वाले, सुभाष अग्रवाल, आलोपी बंसल अमित सेठी, प्रदीप सक्सेना, मनमोहन अग्रवाल, महेश चंद गुप्ता, वीरेंद्र खंडेलवाल, नीरव सिंघल, रेणुका श्रीवास्तव, राहुल जैन, प्रवीण चिरगईया, राजीव हरितवाल, मोहनलाल सोनी, लता गुप्ता, उमा बंसल, भारती खानवलकर, संजय श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।