गेम में बच्चों ने किया गति व संतुलन का प्रदर्शन

Jun 11 2025

ग्वालियर। शासकीय केन्द्रीय पुस्तकालय में चल रहे समर कैंप सीजन-2 में बच्चों के लिए नींबू-चम्मच रेस गेम रखा गया। इस गेम में बच्चों ने अपनी गति और संतुलन का प्रदर्शन किया, जिसमें 23 बच्चों ने भाग लिया। बच्चों ने इस गेम में बहुत मजा किया और दोस्तों के साथ प्रतिस्पर्धा की। प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया और उन्हें पुरस्कार दिए गए। 
नींबू-चम्मच रेस में कार्तिक साहू (प्रथम), दक्ष कुशवाह (द्वितीय) और प्रिंसी गोयल (तृत्तीय) विजेता रहे। इसके साथ की बच्चों को एक वर्ड से तीन मीनिंग बनाना सिखाया और वर्ड मैचिंग, पेंटिंग आदि भी कराई गई। 
इस अवसर पर विवेक कुमार सोनी पुस्तकालय प्रबंधक, राकेश कुमार शर्मा क्षेत्रीय ग्रंथपाल, पूजा साहू, अनीता औडिया, अनिल प्रताप सिंह, आकाश पाल, शिवम शर्मा, लक्ष्मी यादव, कमल चामडिया, सनत कुमार पाठक मौजूद रहे।