डॉ. सुनील पावगी और साधना गोरे को पं. सीताराम शरण अलंकरण दिया गया

Jun 11 2025

ग्वालियर। गंगादास की शाला में संगीत की महफिल सजी। इसमें हवाइन गिटार वादक डॉ. सुनील पावगी और गायिका साधना गोरे को पं. सीताराम शरण अलंकरण दिया गया। संगीत सभा का शुभारंभगुरु वंदना के साथ हुई। फिर साधना गोरे का शास्त्रीय गायन शुरू हुआ। उन्होंने गायन के लिए राग पूरिया कल्याण चुना। उन्होंने बड़ा ख्याल में बंदिश आज सुवन लाड़ लड़ावन की प्रस्तुति दी। छोटा ख्याल में बंदिश मोरे घर आए... को श्रोताओं तक पहुंचाया। इस क्रम में रोहन पंडित का गायन र हुआ। उन्होंने राग बिहाग में बड़ा ख्याल की बंदिश पेश की। 
अगली कड़ी में हवाइन गिटार वादक सुनील पावगी का वादन हुआ। अध्यक्षता गंगादास की शाला के महंत रामसेवक दास महाराज ने की। मुख्य अतिथि संस्कार भारती के अतुल अधौलिया थे। संचालन अशोक आनंद ने किया।