कैट की बिजनेस वुमन विंग का गेट-टु-गेदर, महिलाओं ने साझा किए आइडियाज

Jun 11 2025

ग्वालियर। कैट की नेशनल गवर्निंग काउंसिल मेंबर कविता जैन ने दावा किया कि वे ई-रिक्शा बनाने वाली मध्यप्रदेश की पहली महिला उद्यमी हैं। अब इलेक्ट्रोनिक स्कूटर भी बना रही हैं। वे शीघ्र ही कैट और मेटा द्वारा आयोजित व्यापार सखी कार्यक्रम को आयोजित करेंगी, जिसमें महिलाओं को व्यापार को आगे बढऩे के गुर सिखाए जाएंगे।
कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) वुमन विंग का गेट-टु-गेदर बिजनेस कनेक्ट विद वुमन आंत्रप्रेन्योर कार्यक्रम में महिला उद्यमियों को संबोधित कर रही थीं। 70 हजार व्यक्तियों की कैटरिंग के उल्लेखनीय कार्य के लिए खुशी को सम्मानित किया गया। 
इस मौके पर मुख्य अतिथि भारतीय जैन मिलन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शीला जैन ने कहा कि महिलाओं को अगर अवसर मिले तो वह अपनी योग्यता से परिवार को सशक्त बनाने में सहयोगी हो सकती हैं। राज्य कार्यकारिणी सदस्य बबीता डाबर ने वोकल फॉर लोकल के संबंध में रैली आयोजित करने की जिम्मेदारी ली। मप्र महिला विंग की प्रदेश सचिव रीना गांधी ने वोकल फॉर लोकल उत्पादों की प्रदर्शनी लगाने सहमति व्यक्त की। उद्यमी निरूपमा मालपानी, राखी गुप्ता ने डायरेक्टरी बनाने का निश्चय किया। इसके लिए महिला उद्यमियों का डाटा तैयार किया जाएगा। 
इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ. गरिमा वैश्य, सचिव शुभांगी चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष मीनाक्षी गोयल, प्रिया दास, च्योति गोले मौजूद रहीं।