संजय अध्यक्ष और अभय सचिव बने

Jun 11 2025

ग्वालियर। लघु उद्योग भारती बिरला नगर की नई ईकाई कार्यकारिणी का गठन वर्ष 2025-27 के लिए किया गया। अध्यक्षता लघु उद्योग भारती के प्रदेश संयुक्त महामंत्री सोबरन सिंह तोमर ने की। कार्यकारिणी में अध्यक्ष संजय धवन, उपाध्यक्ष सागर अग्रवाल, सचिव अभय गर्ग, संयुक्त सचिव कमल गोयल, कोषाध्यक्ष राजकुमार राय, संरक्षक कमल शर्मा और कार्यकारिणी में संजय खण्डेलवाल, रवि हरलालका, अशोक गुप्ता, देवेन्द्र शिवहरे, हनि चौधरी, नरेन्द्र शिवहरे को बनाया गया। इस मौके पर आदेश बंसल, पुरुषोत्तम कौशिक, जगदीश मित्तल और अशोक प्रेमी उपस्थित रहे।