ग्वालियर में आचार्यश्री सुबल सागर ससंघ का नौ साल के बाद होगा चातुर्मास
Jun 10 2025
ग्वालियर। वर्ष 2016 के बाद एक बार फिर से आचार्यश्री सुबल सागर महाराज ससंघ का ग्वालियर की पवन धरा पर चातुर्मास होगा। आचार्यश्री सुबल सागर महाराज का नौ साल के बाद नौ संतो का एक साथ चातुर्मास होगा। ग्वालियर सकल जैन समाज ने जैन सिध्दक्षेत्र सोनागिर पहुंचकर आचार्य श्री सुबल सागर महाराज से ग्वालियर में 2025 का चातुर्मास करने लिए विनती की।
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि जैन तीर्थ सोनागिर में विराजित आचार्यश्री सुबल सागर महाराज से ग्वालियर में चातुर्मास की विनती करने के पहुंचे ग्वालियर सकल जैन समाज ने सामूहिक से रूप श्रीफल भेंटकर चातुर्मास की विनती की। वही आचार्यश्री सुबल सागर महाराज ने ग्वालियर में 2025 का चातुर्मास करने की अपनी सहमति दे दी है। चातुर्मास की स्वीकृति मिलते ही गुरुदेव के जयकारे गूंज उठे।
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि आचार्यश्री सुबल सागर महाराज सहित नौ साधुओं का 2025 का चतुर्मास ग्वालियर नगर में होने जा रहा है। जिसकी आगामी होने वाले चतुर्मास को भव्य और व्यवस्थित करने के लिए चतुर्मास कमेटी एवं समितियाँ के गठन के लिए इस साधारण सभा का आयोजन 13 जून 25 को नई सडक़ स्थित चंपाबाग धर्मशाला में आयोजित होगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









