ग्लास पिलर गेम से बच्चों ने सीखा टीमवर्क और संतुलन
Jun 10 2025
ग्वालियर। शासकीय केन्द्रीय पुस्तकालय में चल रहे समर कैंप सीजन-2 में छठवें दिवस बच्चों के लिये ग्लास पिलर गेम, प्रश्नोत्तरी और ब्रेन टेस्ट का आयोजन किया गया। इस आयोजन में बच्चों ने अपनी बुद्धिमत्ता, तर्कशक्ति और समस्या समाधान कौशल का प्रदर्शन किया, जिसमें 25 बच्चो ने भाग लिया।
समर कैंप में बच्चों ने ग्लास पिलर गेम में अपनी संतुलन और एकाग्रता का प्रदर्शन किया। इस गेम में बच्चों को ग्लास पिलर को गिरने से बचाना था और अपनी रणनीति के अनुसार खेल खेलना था।
ग्लास पिलर गेम में बच्चों को एक-एक करके ग्लास की अलग-अलग आकार की संरचनाओं को सही तरीके से एक दूसरे के ऊपर रखकर पिलर बनाना था। बच्चों को इस खेल में न केवल शारीरिक कौशल का प्रयोग करना पड़ा, बल्कि मानसिक रणनीति भी बनानी पड़ी, इस दौरान बच्चों ने एक-दूसरे के साथ मिलकर काम किया और एकजुटता का अहसास भी हुआ।
साथ ही प्रश्नोत्तरी में बच्चों ने अपने ज्ञान और तर्कशक्ति का प्रदर्शन किया, बच्चों ने विभिन्न विषयों पर आधारित प्रशनों का उत्तर दिया और अपनी बुद्धिमत्ता का प्रदर्शन किया। समर कैंप में बच्चों ने ब्रेन टेस्ट में भी अपनी तर्कशक्ति और समस्या समाधान कौशल का प्रदर्शन किया, बच्चों ने विभिन्न प्रकार की पहेलियों और समस्याओं का समाधान किया।
विवेक कुमार सोनी पुस्तकालय प्रबंधक शासकीय केन्द्रीय पुस्तकालय ने बताया कि इस तरह के खेलों से बच्चों को मानसिक रूप से चुनौती देने के साथ-साथ उनके बीच सहयोग की भावना भी पैदा करता हैं, समर कैंप सीजन-2 के दौरान इस तरह के खेल बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिये बेहद महत्वपूर्ण होते हैं।
इस अवसर पर राकेश कुमार शर्मा, विवेक कुमार सोनी, पूजा साहू, अनीता औडिया, अनिल प्रताप सिंह, आकाश पाल, शिवम शर्मा, लक्ष्मी यादव, कमल चामडिय़ा, सनत कुमार पाठक आदि उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









