सुनील शर्मा के नेतृत्व में मोतीझील बिजली विभाग कार्यालय पर कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन

Jun 10 2025

ग्वालियर। मोतीझील स्थित बिजली विभाग के महाप्रबंधक कार्यालय पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा के नेतृत्व में भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया गया। सुरक्षा की दृष्टि से सीएसपी, थाना प्रभारी सहित पुलिस बल मौजूद रहा।
विरोध प्रदर्शन के साथ ही महाप्रबंधक को ज्ञापन देकर विभिन्न मांगों से अवगत कराया। मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस महासचिव सुनील शर्मा ने बताया कि आए दिन हो रही अघोषित बिजली कटौती, मनमाने बिजली के बिलों, स्मार्ट मीटर लगाएं जाने के विरोध में प्रदर्शन किया गया है और इन सभी समस्याओं का निराकरण करने के लिए ज्ञापन सौंपा गया है, अगर जल्द से जल्द निराकरण नहीं होता है तो कांग्रेस सडक़ों पर उतर कर प्रदर्शन करेंगी।