नौतपा के बाद सूरज धरती को तपा रहा

Jun 09 2025

ग्वालियर। नौतपा तो सुकून से बीत गया लेकिन नौतपा के बाद अब सूरज धरती को तपा रहा है। नौतपा के सात दिन बाद पिछले तीन दिन से सूरज के तेवर अब तीखे होते जा रहे हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान में पांच डिग्री की और न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री की वृद्धि हो चुकी है। जून में पडऩे वाली गर्मी की बात करें तो 11 जून 2019 में यहां का पारा 47.8 डिग्री तक पहुंच चुका था। मौसम शुष्क होने से दिन में चल रही गर्म हवा लू के थपेडों की तरह लगने लगी है। सुबह से ही लोग पसीना-पसीना हो रहे हैं। सडक़ों पर इसका असर नजर आने लगा है।