रामलीला समारोह समिति की बैठक सम्पन्न, श्रीरामलीला समारोह 22 सितम्बर से

Jun 09 2025

ग्वालियर। श्री रामलीला समारोह समिति (रजि.) लश्कर ग्वालियर की वार्षिक साधारण सभा की बैठक रीजेन्सी होटल में विष्णु गर्ग की अध्यक्षता में संपन्न हुई। आयोजित बैठक में अध्यक्ष विष्णु गर्ग द्वारा स्वागत भाषण प्रस्तुत किया एवं गत वर्ष के आयोजन पर प्रकाश डाला तथा आगे की रूप रेखा भी साझा की। 
समिति के सचिव विजय गोयल द्वारा वर्ष 2025 के आयोजन की रूपरेखा समिति के सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत की तथा वर्ष 2024 का आय-व्यय पत्रक एवं वर्ष 2025 का अनुमानित बजट सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जिसको कि सर्व सम्मति से स्वीकार किया गया। सचिव श्री गोयल ने बताया कि इस वर्ष श्रीरामलीला समारोह का आयोजन 22 सितम्बर से 3 अक्टूबर तक रामलीला मैदान (फूलबाग प्रांगण) में  किया जायेगा। वृंदावन की श्रीहित राधा कृष्ण कला मंडली द्वारा तथा चंद्र बिहारी वशिष्ठ एवं देवेंद्र विशिष्ट के निर्देशन में श्री रामलीला का मंचन किया जाएगा। 
21 सितंबर को सुंदरकांड पाठ के साथ श्रीराम लीला का शुभारंभ होगा। राम विवाह पर राम बारात शहर के मुख्य मार्ग से होती हुई लीला मंचन पर पहुंचेगी। जहां पर राम सीता का विवाह होगा। दशहरा चल समारोह 2 अक्टूबर को अचलेश्वर मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गो से होता हुआ फूलबाग मैदान में सम्पन्न होगा