सामूहिक परिवार आज की आवश्यकता है-बीना भारद्वाज

Jun 09 2025

ग्वालियर। सकल ब्राह्मण महिला महासमिति की बैठक श्रीमती बिना भारद्वाज की अध्यक्षता में प्रधान कार्यालय ऊंट पुल पर संपन्न हुई। बैठक का संचालन श्रीमती अलका मिश्रा ने किया।
बैठक श्रीमती बिना भारद्वाज ने कहा कि सकल ब्राह्मण महा समिति द्वारा 13 जून को निशुल्क नेत्र चिकित्सा परीक्षण शिविर एवं 22 जून को मंगली ब्राह्मण विवाह योग्य लडक़े लड़कियों का जन्म पत्री मिलान समारोह एवं 6 जुलाई को चेंबर ऑफ कॉमर्स भवन में दोपहर 12 बजे से 15वां मंगली विदुर, विधवा, तलाकशुदा, दिव्यांग का परिचय सम्मेलन एवं 201 ब्राह्मण बुजुर्गों का सम्मान समारोह आयोजित करने का संकल्प लिया।  महिलाओं ने उपरोक्त होने वाले कार्यक्रमों को भव्य एवं सफल बनाने के लिए तथा आजीवन सदस्य बनाने के लिए घर-घर जाकर संपर्क कर पीले चावल देकर आमंत्रित करने का संकल्प लिया।
समाजसेवी श्रीमती अनीता रिछारिया द्वारा सकल ब्राह्मण महासमिति की आजीवन सदस्यता लेने एवं चार धाम यात्रा की वापसी पर माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। अध्यक्षीय आसन्न से बीना भारद्वाज ने कहा कि आज समाज में आवश्यकता है सबको एकजुट करने की। उपवर्गीय बंधन को छोडक़र विवाह संबंध करना चाहिए। मित्रता के लिए अंहकार को त्यागें। ब्राह्मण दसों विधाओं में सर्वश्रेष्ठ है। सामूहिक परिवार आज की आवश्यकता है, सामूहिक परिवार होने से अनेकों प्रकार की आ रही समस्याएं का समाधान अपने आप हो जाता है। महिलाओं को पश्चात संस्कृति से दूर होकर अपनी भारतीय संस्कृति जो सर्वश्रेष्ठ है उसी को अंगीकार करना चाहिए। सनातन धर्म का पालन मातृशक्ति तो करती ही है लेकिन आज सकल सनातन गर्मियों को इसका पालन करना चाहिए प्राचीन गुरुकुल विद्या को पुन: प्रारंभ करना समाज हित ,राष्ट्र हित में होगा।
इस अवसर पर शशि शर्मा, माया दीक्षित, अंजू दीक्षित, पुष्पा मिश्रा, लक्ष्मी शर्मा, अनीता दीक्षित, अल्का मिश्रा, सुधा दीक्षित, शशि शर्मा, रेनू शर्मा, आशा त्रिपाठी, किरण त्रिवेदी, शशि व्यास, पुष्पा मिश्रा, संध्या शर्मा,  डॉ सरिता त्रिपाठी, भगवती भार्गव, अंगूरी दुबे, नेहा कौल, मंजू मिश्रा आदि  उपस्थित रहे।