जनहितैषी योजनाओं को आम जनमानस तक पहुँचाने में अपना योगदान दें-राजौरिया

Jun 09 2025

ग्वालियर। भाजपा मीडिया विभाग, सोशल मीडिया तथा आईटी विभाग की महत्वपूर्ण बैठक थाटीपुर में संपन्न हुई। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने मीडिया विभाग, सोशल मीडिया तथा आईटी विभाग के कार्यकर्ताओं  का मार्गदर्शन करते हुए महत्वपूर्ण टिप्स दिए।
श्री राजौरिया ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा कि आप सभी के भाजपा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। हम सभी कार्यकर्ताओं के पास अलग-अलग कार्य है। उन्होंने कहा कि आप अपने विभागों के माध्यम से पार्टी संगठन के कार्यक्रम और सरकार की जनहितैषी योजनाओं को आम जनमानस तक पहुँचाने में अपना योगदान दें। श्री राजौरिया ने सभी विभागों के कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत चर्चा भी की।
बैठक में भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी जवाहर प्रजापति, विनय जैन, विनोद शर्मा, राजू पलैया, राघवेन्द्र सिंह कुशवाह, अरविन्द रघुवंशी,  निखिल विजयवर्गीय, यश शर्मा, हेमंत चौपड़ा, दारा सिहं सेंगर, सिद्धार्थ शर्मा, राघवेद्र शर्मा  सहित जिला, मंडल व विधान सभा प्रभारी पदाधिकारी मौजूद थे।