भाविप शाखा समर्पण के द्वारा दो बच्चों का जन्मदिन मनाया

Jun 09 2025

ग्वालियर। भारत विकास परिषद शाखा-समर्पण के द्वारा 2मिनट राष्ट्र के नाम राष्ट्रगान को आने वाली12 अगस्त को राष्ट्र भक्ती राष्ट्र प्रेम जागृत करने के कार्यकर्म को 7 बर्ष पूर्ण होने जा रहे है। यह शाखा-समर्पण राष्ट्रगान परिवार के संगठन, ग्वालियर के नागरिकगण, शासन, प्रशासन, मीडिया के सहयोग से ही निरंतर प्रतिदिन ठीक सुबह 8:30 पर चल रहा है।
राष्ट्रगान प्रभारी संजय धवन ने बताया शाखा समर्पण हमेशा से ही सेवा ओर संस्कार के कार्य निरंतर कर रही है ओर महाराज बाड़े पर राष्ट्रगान के बाद दो बच्चों रोनक रजक, चित्रांस का जन्मदिन मोतियों की माला व गिफ्ट देकर उनकी खुशी मे सभी ने खुश होकर मनाया।
इस अवसर पर  विम्मी सचदेवा,   लता गुप्ता,  मनीषा श्रीवास्तव, ज्योति शर्मा, मधु धवन, गुलाब सिंह प्रजापति, संजय श्रीवास्तव, पन्नालाल निरंकारी, कमल रजक, प्रकाश राव मदान, महेश जैसवाल, नरेन्द्र शिवहरे, सुरेश अरोरा, विजय शाक्य, बंसत कोडेला, चिराग रजक, पूजा अरोरा आदि उपस्थित थे।