शिक्षकों के साथ परीक्षा में अच्छे अंक आने वाले शिवार्थियों को किया सम्मानित

Jun 09 2025

ग्वालियर। दाना ओली स्थित दिगंबर जैन नागौरी मंदिर में प्रथम बार   आठ दिवसीय जैन बाल संस्कार शिक्षण शिविर का भव्य समापन किया गया। इस शिविर के समापन पर आठ दिवसीय शिवार्थियों ने धर्म की शिक्षा ग्रहण करने के साथ परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ अच्छे अंक प्राप्त करने पर पुरुस्कार सम्मानित हुए। वही शिक्षा देने वाले जैन विद्वान शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि जैन शिविर के समापन समारोह के मुख्य अतिथि सौरभ जैन एडवोकेट थे। वही विशिष्ट अतिथि पार्षद संजय सिंघल, नरेश रावंक थे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्र’वलित कर किया। शिविर का महत्व शिविर संयोजक पारस वरैया एवं स्वागत उद्बोधन संयोजक दीपक जैन ने प्रस्तुत किया। वही मंच पर अतिथियों का स्वागत चंदन का तिलक लगाकर ओर अंगवस्त्र पहनकर विनोद जैन, अमन जैन, अमिता जैन, जयकुमार जैन, आशीष जैन, नितिन जैन ने किया।।
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि बाल जैन संस्कार शिविर के समापन पर आठ दिवसीय शिविर में बच्चों को धर्म की शिक्षा देने वाले जैन समाज के शिक्षक विद्वान पंडित युवा पवन कुमार शास्त्री, योग क्लास के डॉ शीतल जैन, रोहित जैन, श्रीमती सलिला जैन, कु.प्रतीति जैन को शॉल उडक़र स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।