भीषण गर्मी में लगातार हो रही बिजली कटौती से हर वर्ग परेशान: विधायक सतीश सिकरवार
Jun 08 2025
ग्वालियर। 24 घण्टे बिजली देने का वायदा करने वाली भाजपा सरकार की करनी और कथनी की पोल इसी बात से खुल जाती है कि अघोषित व घोषित बिजली कटौती ने शहरवासियों का जन जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बिजली कटौती से सर्वहारा वर्ग परेशान है। बिजली की इस अव्यवस्था को लेकर कांग्रेस पार्टी 10 जून को प्रात: 9:30 बजे से 11:30 बजे तक बिजली घर के मुख्यालय रोशनी घर पर विशाल धरना प्रदर्शन करेगी। यह जानकारी विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने पत्रकारों से चर्चा करते हुये दी।
विधायक डॉ. सिकरवार ने कहा कि भाजपा सरकार 24 घण्टे बिजली देने और सरप्लस बिजली होने का दावा करती है, अगर ऐसा है तो 8-8 घण्टे अघोषित व घोषित बिजली कटौती क्यों की जा रही है। मेनटिनेंस के नाम पर हजारों घरों की बिजली काट दी जाती है। इस भीषण गर्मी में लगातार हो रही बिजली कटौती से हर वर्ग परेशान है। उन्होंने कहा कि ग्वालियर शहर से ही बिजली मंत्री हैं और शहर में बिजली की बदतर स्थिति होना वेहद शर्मनाक है।
विधायक डॉ. सिकरवार ने कहा कि बिजली मंत्री को अपने विभाग में कसावट लाना चाहिए, लेकिन वह पार्क में तख्त डालकर रात्रि विश्राम कर रहे हैं। इससे बिजली समस्या हल होने वाली नहीं है। मंत्री का बिजली के खम्बों पर चढना यह साबित करता है कि सरकार में उनकी पूछ-परख नहीं हो रही है। फिर मंत्री बने रहना कई सवाल खडे करता है। उन्होंने कहा कि बिजली कटौती के खिलाफ कांग्रेस पार्टी का यह धरना प्रदर्शन भाजपा सरकार के दावों की पोल खोलेगा और कांग्रेस पार्टी बिजली समस्या को लेकर चुप बैठने वाली नहीं है।
मेंधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान 22 जून को
विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने बताया कि वर्ष 2024-25 के 10वीं एवं 12वीं कक्षा के 75 प्रतिशत अथवा इससे अधिक अंक लाने वाले मेंधावी छात्र-छात्राओं का जन उत्थान न्यास द्वारा सम्मान समारोह 22 जून को सायं 5 बजे से जीवायएमसी क्लब में आयोजित किया जायेगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









