भितरवार में पूर्व पार्षद के बेटे की नदी में डूबकर मौत
Jun 08 2025
डबरा। भितरवार में पूर्व पार्षद दिनेश भटेले के बेटे आयुष (15) की पार्वती नदी में डूबने से मौत हो गई। आयुष गत रोज से लापता था। परिवार वार्ड क्रमांक 8 में रहता है। गत रोज भितरवार में एक शादी समारोह था। परिजनों ने सोचा कि आयुष वहीं गया होगा। शाम 5 बजे तक जब वह नहीं लौटा, तो रिश्तेदारों और दोस्तों के यहां तलाश की गई। कहीं पता न चलने पर पुलिस को सूचित किया गया।
पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर खोजबीन की। आयुष की आखिरी लोकेशन पार्वती नदी के दिया दाह घाट पर मिली। रविवार सुबह तलाशी के दौरान घाट पर उसके कपड़े मिले। रविवार सुबह लगभग 11 बजे एक व्यक्ति ने नदी में शव देखा और पुलिस को सूचना दी।
आयुष कक्षा 8 का छात्र था और पढ़ाई में अच्छा था। घाट पर कपड़े मिलने से यह स्पष्ट है कि वह नहाने के लिए नदी में गया था। हालांकि, हादसा कैसे हुआ, यह अभी स्पष्ट नहीं है। बताया गया कि बालक अच्छा तैराक था। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इस बारे में भितरवार एसडीओपी जितेंद्र नगाइच का कहना है कि बालक का नदी में शव मिला है। उसकी मौत कैसे हुई है यह अभी स्पष्ट नहीं है मामले में मर्ग कायम किया गया है। जांच की जा रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









