घर व ऑफिस में आग लगने से दो बाइक और इलेक्ट्रिक कार जली
Jun 08 2025
ग्वालियर। कांग्रेस नेता के ऑफिस और मकान में रविवार सुबह अचानक लग गई। इस आग में दो बाइक एक इलेक्ट्रिक कार सहित लाखों का माल जलकर राख हो गया। घटना जनकगंज थाना क्षेत्र के चावड़ी बाजार के पास स्थित जासूसों की गली की है। गनीमत रही की आग लगते ही पूरा परिवार घर से बाहर निकल आया। तत्काल आग की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड का दस्ता गाडिय़ों के साथ मौके पहुंचे।
फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने ऑफिस व मकान में लगी आग पर 2 घंटे की मशक्कत के बाद पानी डालकर काबू पा लिया गया। फिलहाल कोई जनहानि नहीं हुई है। आगजनी का करण बिजली के मीटर में शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है।
महाराज बाड़ा चावड़ी बाजार स्थित जासूसों की गली में रहने वाले कांग्रेस नेता रमेश चौरसिया के ऑफिस और मकान में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। कुछ ही देर में देखते ही देखते आग इतनी बढ़ गई कि ऑफिस और मकान के पहली मंजिल में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। इस आग में दो बाइक और एक इलेक्ट्रिक कार भी जलकर राख हो गई है।
आग मकान में लगे बिजली के मीटर में शॉर्ट सर्किट होने के चलते लगना बताई जा रही है। जिस समय आग लगी थी घर की दूसरी मंजिल पर कांग्रेस नेता के परिवार के चार सदस्य मौजूद थे, लेकिन समय रहते हुए घर से बाहर निकल आए थे, जिससे उनकी जान बच गई।
मामले की जानकारी देते हुए फायर ब्रिगेड अधिकारी सतपाल सिंह चौहान ने बताया कि कंट्रोल रूम पर सूचना मिली थी कि चावड़ी बाजार के पास एक मकान और ऑफिस में आग लग गई है। सूचना मिलते ही कंट्रोल रूम से चार गाडिय़ां मौके पर पहुंचाई थी। जहां 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझा दिया गया। आग में कोई जनहानि नहीं हुई है। आग बिजली के मीटर में शॉर्ट सर्किट होने के चलते लगी थी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









