अस्पताल में दूध का शरबत बांट कर मनाया गंगा दशहरा,की गौसेवा

Jun 08 2025

ग्वालियर। बजरंग भक्त मण्डल द्वारा विगत लगभग 6 वर्षों से किये जा रहे सेवाकार्यों के क्रम में बजरंग भक्त मंडल द्वारा सदस्यों के सहयोग से 101 किलो दूध का शरबत का वितरण 1000 बिस्तर अस्पताल में मरीजों एवं अटेंडरों को शर्बत की सेवा की गई। 
वहीं इस सप्ताह शिवाय मिश्रा, शालिनी त्रिपाठी, अभिषेक सिसोदिया, शुभम अवस्थी, सन्तोश शिवहरे, राकेश बंसल, दीपक शर्मा, राजीव जादौन एवं भावना मोहिले के सहयोग से 750 किलो हरे चारे की सेवा की गई।
उक्त सेवाओं में मंडल के आशीष मंगल, राकेश मंगल, रामकिशोर मंगल, पुनेश पाल, हरीश अग्रवाल, दीपक शर्मा, संतोष शिवहरे, राजीव जादौन, राकेश बंसल,भावना मोहिले, सुशील कुशवाह, अंकित गोयल, संजीव गुप्ता, विजय बंसल, भरत गर्ग, विशाल बाधवानी, अशोक गुप्ता, दीपक खत्री आदि सदस्य उपस्थित थे।