सनातन जागृति का संकल्प लेकर दतिया से केदारनाथ तक युवक की पैदल यात्रा
Jun 08 2025
ग्वालियर। दतिया के गौमुख धाम नेकौरा निवासी राहुल रावत ने मां पीतांबरा शक्तिपीठ से केदारनाथ धाम की पैदल यात्रा शुरू की है। 24 मई को शुरू हुई इस यात्रा में राहुल 850 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। राहुल रावत ने युवाओं को सनातन और राष्ट्र सम्मान के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया है।
राहुल यात्रा के 15वें दिन राहुल ग्वालियर पहुंचे। वह रास्ते में केवल मंदिरों में ही विश्राम करते हैं। विश्राम के दौरान मंदिर की सफाई भी करते हैं। राहुल का कहना है कि भारत ऋषि-मुनियों का देश है और आज का युवा धर्म से दूर होता जा रहा है।
उनकी योजना है कि एक महीने में हरिद्वार पहुंचेंगे। वहां से कांवड़ यात्रा के साथ आगे बढ़ेंगे। तीन महीने में केदारनाथ धाम पहुंचकर कांवड़ में लाया गया गंगाजल अर्पित करेंगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









