आपरेशन सिंदूर स्केटिंग तिरंगा रैली में बच्चों ने लिया भाग
Jun 08 2025
ग्वालियर। चंबल संभाग रोलर स्केटिंग एसोसिएशन द्वारा आपरेशन सिंदूर के तहत स्केटिंग तिरंगा रैली का आयोजन 8 जून को प्रात: 7 बजे किया गया। आपरेशन सिंदूर स्केटिंग तिरंगा यात्रा को हरी झंडी थाना प्रभारी पड़ाव आलोक सिंह परिहार, थाना प्रभारी जनकगंज अतुल सोलंकी व संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल व सचिव दीपक जायसवाल ने बताया कि रैली फ्लेग पाइंट थीम रोड से प्रारंभ होकर अचलेश्वर मंदिर, सनातन धर्म मंदिर से घोड़ा चौक से जयेंद्रगंज होते हुए शिन्दे की छवनी से दीनदयाल सिटी मॉल पर समाप्त हुई। रैली का विभिन्न स्थानों पर स्वागत हूआ पुष्प वर्षा भी हूयी और राह चलते लोगों ने खड़े होकर बच्चों को सलूयुट किया। रैली के समापन पर अतिथियों द्वारा सभी प्रतिभागियों को मैडल और प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर आलोक सिंह परिहार ने कहा कि आपरेशन सिंदूर स्केटिंग तिरंगा यात्रा में जिन बच्चों ने और उनके परिजनों ने हिस्सा लिया वो बधाई के पात्र हैं। अतुल सोलंकी ने कहा की बच्चों के अंदर देश भक्ति का जज़्बा कूट कूट कर भरा हुआ है बच्चे देश कि भविष्य है।
स्केटिंग तिरंगा यात्रा में एक सैकड़ा बच्चों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया और साथ ही बच्चों के अभिभावकों ने भी इस तिरंगा यात्रा में बढ़-चढक़र भाग लिया। संस्था के संतोष शर्मा, रवि चौधरी, मनीष शंखवार, दिलीप गुगनानी, धीरज गोयल, मुकेश गुप्ता ने सभी से आयोजन में भाग लेकर सफल बनाने के सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









