केआरजी कालेज में आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षण शिविर शुरू

Jun 08 2025

ग्वालियर। शासकीय कमलाराजा कन्या स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय ग्वालियर में पांच दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देशन में तथा संस्था की प्राचार्य डा. सपना श्रीवास्तव के संरक्षण में चलाया जा रहा है। इसमें 120 छात्राओं की सहभागिता, जिसमें एनएसएस, स्पोर्ट्स, और एनसीसी के साथ महाविद्यालय की अन्य छात्राओं की सहभागिता की जा रही है।
संस्था की प्राचार्य साधना श्रीवास्तव ने कहा कि शिविर का उद्देश्य छात्राओं में शारीरिक और मानसिक रूप से राशक बनाना और उन्हें किसी खतरे का सामना करने के लिए तैयार करना है। यह छात्राओं में आत्मविश्वास और जागरूकता को भी बढ़ाता है।
शिविर का प्रशिक्षण ब्लैक बेल्ट इंटरनेशनल गोल्ड मेडलिस्ट कराटे कोच सुश्री माया परमार ने प्रदान किया। शिविर के उद्घाटन में जोसेफ वक्सा, दीपिका रावत, एसबी ओझा, डा. मनोहर कटारिया, डा. संगीता सोमवशी, डा. श्वेता पाराशर उपस्थित रहे।
जिले में छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देने का कार्य क्रमबद्ध जारी है। आने वाले दिनों में शासकीय कन्या विद्यालय थाटीपुर, शासकीय सीएम राइज स्कूल किलागेट, महारानी लक्ष्मीबाई कन्या विद्यालय मुरार और शासकीय कन्या विद्यालय शिंदे की छावनी में प्रशिक्षण दिया जाएगा।