मैं कौन हूं विषय पर मोटिवेशन आयोजित हुई सेमिनार
Jun 07 2025
ग्वालियर। मानव जीवन में हम अपने धर्म और संस्कारों के साथ अपने जीवन का निर्वहन कर रहे हैं लेकिन उस जीवन में सबसे महत्वपूर्ण किरदार मैं स्वयं हूं मुझे दुनियां को समझने से पहले स्वयं की आत्म शक्ति को समझना होगा मैं कौन हूं, कहां से आया हूं, कहां जाऊंगा!इस दुखमय संसार में अनेक कष्टों के साथ भटकना मेरे द्वारा किए गए कर्मों का फल है। यह बात विद्वान मोटिवेशनल स्पीकर, डॉ. शुद्धात्म जैन शास्त्री ने दानाओली स्थित दिगंबर जैन नागौरी मंदिर में चल रहे आठ दिवसीय अलग जैन बाल संस्कार शिक्षण शिविर में मैं कौन हूं विषय पर सेमिनार 200 बालक, बालिका ओर महिलाओं ने मंत्र मुग्ध होकर भाग लिया।
वही शिविर के बच्चों को स्वल्पाहार वितरण पुलक जन चेतन मंच ग्रेटर के पदाधिकारियों ने वितरण किया। इस मौके पर शिविर के दीपक जैन, पारस जैन, अमन जैन, विनोद जैन, आशीष जैन, जयकुमार जैन ने अतिथियों का सम्मान किया।
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि जैन संस्कार शिविर में बालक बालिका ने भगवान जिनेंद्र की पूजन करना सीखी। शिविर के विद्वानों पवन शास्त्री, रोहित जैन ने शिवार्थियों को भगवान जिनेन्द्र का पूजन विधि बताते हुए हमें हाथ जोडक़र प्रार्थना करनी चाहिए।
जैन संस्कार शिविर में जैन धर्म की लिखित परीक्षा में सभी उम्र के 200 बालक, बालिका और महिलाओ ने बड़े उत्साह के साथ लिखित जैन धर्म की प्रश्नों की परीक्षा के माध्यम से जैन धर्म के सिद्धांतों के प्रति उनके ज्ञान को परीक्षा के माध्यम से परखा गया। जैन धर्म तथा संस्कारों की शिक्षा विधिवत विद्वान पवन जैन, सलिला जैन, कु प्रतीति जैन ने परीक्षा में 3 साल से 6 साल तक छोटे छोटे बच्चो ने मौखिक शब्दो से णमोकार मंत्र, तीर्थंकरों के नाम और चिन्ह सुनाए। 8 साल के से उपर के युवा और बालिकाओं ने प्रश्नों के लिखित परीक्षा दी। महिला व पुरुषों किशोर वर्ग ओर श्रावकाचार की लिखित परीक्षा उत्सव पूर्वक दी गई।
आज शिविर का समापन शिक्षक ओर बच्चो को पुरूस्कार वितरण के साथ होगा
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन आदर्श कलम ने बताया कि जैन बाल संस्कार व योग शिविर में 1 से 8 जून तक आठ दिवसिय शिविर का समापन आज 8 जून को सुबह 8 बजे से शिविर के मुख्य अतिथियों द्वारा परीक्षा में श्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाले बच्चो को पुरूस्कार देकर सम्मानित साथ ही धार्मिक शिक्षा संस्कार देने वाले विद्वानगणो का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित के साथ समापन होगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









