माधवराव सिंधिया स्मृति टी 20 व्हीलचेयर क्रिकेट चैंपियनशिप का शुभारंभ

Jun 07 2025

ग्वालियर। माधवराव सिंधिया स्मृति टी 20 व्हीलचेयर क्रिकेट चैंपियनशिप का भव्य शुभारंभअटल बिहारी दिव्यांग खेल प्रशिक्षण केंद्र में हुआ। अध्यात्म निकेतन के संत कृपाल सिंह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित शुभारंभ समारोह की अध्यक्षता टी 20 लायन व्हीलचेयर क्रिकेट एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक एवं भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशीष प्रताप सिंह राठौडऩे की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में एसडीएम अशोक चौहान एवं तहसीलदार सतेंद्र सिंह तोमर उपस्थित थे। अतिथियों का स्वागत मप्र व्हीलचेयर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष जंडेल सिंह धाकड़ एवं कप्तान कबीर भदौरिया ने किया। प्रतियोगिता का पहला मैच मध्यप्रदेश विरुद्ध राजस्थान के मध्य खेला गया जिसे राजस्थान ने 27 रन से जीत लिया।
आशीष प्रताप सिंह राठौड़ ने अपने उद्बोधन में कहा कि संकल्प की दृढ़ता और सकारात्मक आत्मबल ही खिलाड़ी की सफलता के सच्चे मानक हैं, सूरदास, अष्टावक्र आदि के अनेकों उदाहरण से यह प्रमाणित भी होता है कि दिव्यागता खेलों में उत्कृष्टता हासिल करने में बाधक नहीं है। 
राजस्थान की ओर से सर्वाधिक 43 रन जसविंदर ने 31 गेंदों पर बनाए। मप्र की ओर से अनिल सिंहानिया ने 40 रन की शानदार पारी खेली, लेकिन लक्ष्य का पीछा करते हुए मप्र की टीम हार गई। मैन ऑफ द मैच राजस्थान टीम के विश्वेंद्र सिंह रहे।