आपरेशन सिंदूर स्केटिंग तिरंगा रैली 8 जून को

Jun 07 2025

ग्वालियर। ग्वालियर चंबल संभाग रोलर स्केटिंग एसोसिएशन द्वारा आपरेशन सिंदूर के तहत स्केटिंग तिरंगा रैली का आयोजन आज रविवार 8 जून को किया गया है। आयोजन की जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल, दीपक जायसवाल ने बताया की आपरेशन सिंदूर स्केटिंग तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर भाजपा के नेता देवेन्द्र प्रताप सिंह तोमर रवाना करेंगे। समापन लश्कर पूर्व विधायक डॉ सतीश सिंह सिकरवार करेंगे।
रैली कटोरा ताल से प्रात: 6:30 बजे प्रारंभ होकर अचलेश्वर मंदिर सनातन धर्म मंदिर से घोड़ा चौक से जयेंद्र गंज होते हुए शिन्दे की छवनी से दीनदयाल सिटी मॉल पर समाप्त होगी। वहां सभी प्रतिभागियों को मैडल और प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।