मुख्यमंत्री यादव ने मुकुल चतुर्वेदी व मुकेश राय को सम्मानित किया

Jun 07 2025

ग्वालियर। ग्वालियर चंबल संभाग के उद्योग पर्यावरण संरक्षण के लिये लगातार काम कर रहे है। इसी के तहत उनके बेहतर कार्य को देखते हुये राज्य शासन ने सूर्या रोशनी को सामान्य उद्योग श्रेणी में पर्यावरण संरक्षण व जागरूकता कार्यक्रमों में उल्लेखनीय कार्यों के लिये सम्मानित किया है। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने सूर्या रोशनी लिमिटेड मालनपुर को मध्यप्रदेश पर्यावरण पुरस्कार 2023-24 हेतु प्रमाणपत्र, शील्ड व 50 हजार रूपये का नगद पुरस्कार प्रदान किया है। यह पुरस्कार सूर्या रोशनी के एचआर हेड मुकुल चतुर्वेदी व स्टील प्लांट के कार्मिक प्रमुख मुकेश राय ने प्राप्त किया। 
मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने इस मौके पर सूर्या रोशनी द्वारा प्रदेश व देशभर में किये जा रहे कार्यों को सराहा। ज्ञांतव्य है कि एक वृक्ष सौ पुत्र समान वाली बात को चरितार्थ करते हए सूर्या रोशनी द्वारा एक वृक्षारोपण मुहिम द्वारा देश भर के 600 गाँवों में लगभग 5 लाख पौधे लगाकर एवं उनका संरक्षण कर भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रशंसा पत्र प्राप्त किया है। इसी कड़ी को निरन्तरता प्रदान करते हुए सूर्या कम्पनी ने फैक्ट्री परिसर में पर्यावरण संरक्षण हेतु कई कारगर कदम उठाये है। इन प्रयासों में विभिन्न तकनीकों का उपयोग कर प्रोडक्ट प्रोसेस में सुधार का कार्बन उत्सर्जन की मात्रा को कम करना, जैविक कृषि को बढ़ावा देने के लिए आसपास के गाँवों के कृषकों को लाभार्थ कार्यशालाएँ आयोजित करना, कचरा सेगरीगेशन एवं उसके वैज्ञानिक निष्पादन के लिए आसपास के गाँवों में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करना, जल संरक्षण हेतु प्लांट में एवं आसपास के गाँवों में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कर वाटर हार्वेस्टिंग भी बनाना शामिल हैं।
ज्ञांतव्य है कि सूर्या रोशनी द्वारा भारतवर्ष में पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रमों की निरन्तरता के लिए सूर्या फाउण्डेशन के चेयरमैन जयप्रकाश अग्रवाल को पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। पुरस्कार मिलने पर सूर्या रोशनी के एचआर हेड मुकुल चतुर्वेदी ने सूर्या प्रबंधन एवं मध्यप्रदेश प्रदूषण विभाग के अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया है।