पुस्तक पहल के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय लेखक कार्यशाला सम्पन्न

Jun 07 2025

ग्वालियर। एमआईटीएस डीम्ड यूनिवर्सिटी में तकनीकी शिक्षा विभाग, मप्र शासन के पुस्तक पहल कार्यक्रम के अंतर्गत शोधार्थियों और अध्यापकों के लिए साइन्स डरेक्ट ई-जर्नल की अंतरराष्ट्रीय लेखक कार्यशाला का आयोजन किया गया। 
संस्थान के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश मौर्य ने बताया कि एमआईटीएस डीम्ड यूनिवर्सिटी को परस्पर तकनीकी क्षेत्र मे शोध की गुणवाता के लिए राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पटल पर जाना जाता है और अपनी इसी गुणवत्ता को सहेजे हुए अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं के ऊपर एक लेखक कार्यशाला का आयोजन केन्द्रीय ग्रंथालय और पुस्तक पहल कार्यक्रम के नोडल अधिकारी द्वारा किया गया। कार्यशाला में साइन्स डरेक्ट एवं जीआईएसटी, दिल्ली के ट्रेनर अभिषेक नारायण सिंह द्वारा शोधार्थियों और अध्यापकों को साइन्स डरेक्ट की शोध पत्रिकाओं को कैसे अधिक से अधिक उपयोग कर अपनी शोध की गुणवत्ता को बढ़ाने पर प्रकाश डाला गया। लेखक कार्यशाला में शोधार्थी और अध्यापकों ने बढ़ चढक़र भाग लिया और अपने शोधकार्य मे आने वाली कठनाईयों से निदान पाने के बारे में जाना। अंत में अभिषेक नारायण सिंह ने साइन्सडरेक्ट ई-रिसौर्सेस के ऊपर एक ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमें 3 सबसे अधिक नंबर लाने वाले शोधर्थी और अध्यापकों को साइन्स डरेक्ट की तरफ से पुरस्कृत किया गया। जिनमें प्रथम शुभम शर्मा, द्वितीय आदित्य दुबे और तृतीय अरशेन्द्र सिंह मौर्य घोषित किए गए।