ब्राह्मण समाज के मंगली युवक-युवतियों का परिचय 22 को

Jun 07 2025

ग्वालियर। ब्राह्मण समाज के मंगली युवक-युवतियों का मिलान कार्यक्रम 22 जून को कराया जाएगा। सकल ब्राह्मण महासमिति का यह आयोजन ऊंट पुल स्थित कार्यालय पर दोपहर 3 बजे से होगा। 153 युवक-युवतियों के बायोडाटा जमा हो चुके हैं। बायोडाटा जमा कराने की अंतिम तिथि 20 जून है। इसको लेकर समिति के अध्यक्ष प्रकाश नारायण शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। 
मुख्य संयोजिका अलका मिश्रा के संचालन में हुई बैठक में बताया कि 11 सदस्यीय दल नासिक त्रयंबकेश्वर की यात्रा पर रवाना हुआ है, जो भगवान त्रयंबकेश्वर का 9 जून को अभिषेक करेगा।
बैठक में डॉ मुन्नालाल शर्मा, श्याम बाबू शर्मा, निरंजन दुबे, हेमंत एडिशन शर्मा, श्रीमती अलका मिश्रा, श्रीमती रेनू शर्मा, श्रीमती शशि शर्मा, श्रीमती अंगूरी दुबे सहित अनेकों उपस्थित थे।