बच्चों को आर्ट एंड क्राफ्ट और पेंटिंग की नई विधियों से परिचित कराया

Jun 07 2025

ग्वालियर। शासकीय केंद्रीय पुस्तकालय में समर कैंप सीजन 2 में बच्चों को आर्ट एंड क्राफ्ट और पेंटिंग की नई विधियों से परिचित कराया गया। पेंटिंग सत्र में बच्चों ने सेब और तरबूज के चित्र बनाए। वहीं आर्ट एंड क्राफ्ट में बच्चों ने पेपर से फूलों की कृतियां, छोटे-छोटे जानवरों के रूप तैयार कर सृजनात्मकता का परिचय दिया।
कार्यक्रम में पुस्तकालय प्रबंधक विवेक कुमार सोनी ने कहा इस तरह की कला आधारित गतिविधियों से बच्चों को मानसिक शांति मिलती है और एकाग्रता बढ़ती है। इस अवसर पर प्रशिक्षिकाएं राधा वर्मा, मोनिका गोंडिया, क्षेत्रीय ग्रंथपाल राकेश कुमार शर्मा, पूजा साहू, अनिल प्रताप सिंह उपस्थित रहे।