मस्जिद-ईदगाहों में नमाज अदा कर मांगी देश की खुशहाली की दुआ
Jun 07 2025
ग्वालियर। ग्वालियर सहित देशभर में शनिवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) बड़ी ही सादगी से मनाई गई। मुस्लिम समाज के लोगों ने शनिवार सुबह ईदगाह और सभी मस्जिदों में पहुंचकर विशेष नमाज अदा कर परिवार, शहर व देश की खुशहाली और अमन चैन की दुआ मांगी। ईदगाह, मस्जिद के अंदर ही नहीं बाहर सडक़ों तक पर लोग नमाज अदा करते देखे गए। नमाज पढऩे के बाद ईदगाह व मस्जिद के बाहर जश्न का माहौल देखने को मिला। लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाइयां दीं।
बकरीद पर हजारों लोगों ने सुबह 7 से 9 बजे के बीच घर, ईदगाह और मस्जिदों में नमाज अदा की। बकरीद का त्योहार अमन-चैन और भाईचारे से मनाया जाए, इसको लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने लगातार तीन दिन शांति समिति की बैठक कर यह सुनिश्चित किया है कि कोई माहौल बिगाडऩे का प्रयास न हो।
शहर काजी अब्दुल अजीज कादरी ने सुबह 8 बजे जीवाजीगंज ईदगाह में नमाज अदा की। साथ ही सभी को ईद की बधाइयां दी। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि ईद के त्योहार को सभी अमन और भाईचारे के साथ मनाएं। त्योहार के साथ-साथ शहर को सुरक्षित रखना भी हमारी जिम्मेदारी है।
फूलबाग मोती मस्जिद से अजीज खान ने कहा कि इस बार बकरीद पूरी तरह लोकल फॉर वोकल की तर्ज पर मनाई गई है। इस बार बकरा या अन्य सामग्री बाहर से मंगाई गई और न भेजी गई। ईद पर हुए व्यापार से भारत के लोगों को फायदा देगा।
नमाज के बाद रहीश खान ने बताया कि बकरा ईद कुर्बानी का त्योहार है। आज सभी ने अल्लाह से दुआ कर अपने परिवार, शहर व देश के लिए अमन चैन मांगा है। सभी साथ मिलकर सादगी से अपना त्योहार मना रहे हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









